राहुल और प्रदीप नाम के दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर राहुल नामक इस युवक ने अपने ही गर्दन में दो बार ब्लेड मारकर गर्दन को काट लिया। जिसकी वजह से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। 

ललितपुर: यूपी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पटसेमरा ग्राम के रहने वाले दो युवकों के बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद एक युवक ने अपने ही हाथों से अपनी जान लेने की कोशिश की। दरअसल दो युवकों को बीच विवाद हुआ तो पहले युवक ने अपने हाथों में रखी ब्लेड अपने ही गर्दन में मार ली। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खून से लतपथ होकर जमीन पर गिरा युवक
पुलिस के मुताबिक ये घटना ललितपुर सदर कोतवाली के पटसेमरा गांव की है। पुलिस के मुताबिक पटसेमरा गांव के रहने वाले प्रदीप और राहुल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बीच राहुल नाम के लड़के ने दो बार अपनी गर्दन पर ब्लेड मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की। दो बार गर्दन पर ब्लेड लगने से वो खून से लतपथ हो गया और जमीन पर गिर पड़ा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
बताया जा रहा है कल शाम को पटसेमरा ग्राम निवासी राहुल और प्रदीप नाम के दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर राहुल नामक इस युवक ने अपने ही गर्दन में दो बार ब्लेड मारकर गर्दन को काट लिया। जिसकी वजह से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस वारदात का वीडियो मौके पर मौजूद किसी ग्रामीण ने बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

गंभीर बनी हुई हालत
वहीं, इस घटना के बाद आनन- फानन में घायल युवक को एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है. हालांकि, घायल युवक की हालत अभी स्थिर है। 

जेल में बंद युवक का दारोगा भर्ती में हो गया चयन, मामला वायरल होने के बाद सूची से नाम हटाया गया