अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि देश के युवाओं में वर्तमान के प्रति निराशा-हताशा और भविष्य के प्रति आशंका-असुरक्षा का भाव, देश के विकास के लिए घातक साबित होता है। सरकारों का दायित्व देश के वर्तमान को सुधारना व भविष्य को संवारना होता है। भाजपा सरकार का चतुर्दिक विरोध दर्शा रहा है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है।

लखनऊ: 'अग्निपथ' योजना के लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच सियासी बयानबाजी जोरों पर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं के मन में वर्तमान के प्रति हताशा-निराशा का भाव देश के लिए खतरनाक है। भाजपा का हर तरफ हो रहा विरोध दिखाता है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखी ये बात
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि देश के युवाओं में वर्तमान के प्रति निराशा-हताशा और भविष्य के प्रति आशंका-असुरक्षा का भाव, देश के विकास के लिए घातक साबित होता है। सरकारों का दायित्व देश के वर्तमान को सुधारना व भविष्य को संवारना होता है। भाजपा सरकार का चतुर्दिक विरोध दर्शा रहा है कि भाजपा ने जनाधार खो दिया है।

भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा देश
उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी और गलत नीतियों का खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। भाजपा की धोखे व झूठ की राजनीति ने समाज के हर वर्ग को तबाह कर दिया है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी भाजपा सरकार से नाराज व आक्रोशित हैं। उत्तर प्रदेश महंगाई, बेरोजगारी व अपराध की घटनाओं से झुलस रहा है।

साथ ही उन्होंने रविवार को कहा कि समाजवादी सरकार में समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण हुआ। अलाइनमेंट हुआ, लेकिन भाजपा सरकार बनने पर काम रोक दिया गया। फिर समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का नाम बदल दिया। 

समाजवादियों ने किया आजमगढ़ के लिए काम
समाजवादियों ने हमेशा आजमगढ़ और पूर्वांचल के विकास के लिए काम किया। आजमगढ़ में मेडिकल कॉलेज, चीनी मिल, पैरा मेडिकल कॉलेज, अस्पताल व सड़कें समाजवादी सरकार में बनी।

सरकार बदलते ही भाजपा ने आजमगढ़ की उपेक्षा की और बदनाम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास गिनाने को अपनी एक भी योजना नहीं है। समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

यूपी के इस अस्पातल में छुड़वाई जाती है बच्चों के मोबाइल की लत, जानिए क्या है खास