लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फिरोज नगर निवासी नाजिया की शादी करीब तीन साल पहले रशीद नगर के रहने वाले तस्लीम से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में कलेश रहने लगा। कई बार मायके वालों ने तस्लीम को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन समाधान नहीं हो सका। किसी तरह विवाहिता ससुराल में रुक गई।

मेरठ: यूपी में तीम तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसको लेकर सख्त कनून बनाए जाने के बाद भी आए दिन मुस्लिम महिलाएं इसका शिकार बन रही हैं। इसी सिलसिले में रशीद नगर कॉलोनी में एक अनोखा मामला देखने को मिला है। दरअसल मेले में जाने को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बात पति ने पत्नी को तीन तलाक का फरमान सुना दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के फिरोज नगर निवासी नाजिया की शादी करीब तीन साल पहले रशीद नगर के रहने वाले तस्लीम से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में कलेश रहने लगा। कई बार मायके वालों ने तस्लीम को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन समाधान नहीं हो सका। किसी तरह विवाहिता ससुराल में रुक गई।

महिला की पिटाई के बाद दिया तीन तलाक
बुधवार रात विवाहिता अपने मायके वालों से नौचंदी मेले में जाने की बात कर रही थी। तभी तस्लीम आ गया और उनमें कहासुनी हो गई। आरोप है कि तस्लीम ने पहले महिला की पिटाई की, उसके बाद तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

25 पुड़िया चरस बरामद
हरियाणा से चरस लाकर शहर और देहात क्षेत्र में सप्लाई करने वाले तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने उसके एक रिश्तेदार को भी पकड़ कर जेल भेजा था। गिरफ्तार तस्कर के पास से चरस की 25 पुड़िया बरामद हुई हैं।

गुरुवार को टीम ने तस्कर मनोज निवासी शेरगड़ी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चरस की 25 पुड़िया भी बरामद हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि हरियाणा से लाकर आसपास के क्षेत्र के साथ ही पूरे जनपद में सप्लाई करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके साथ जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

सहारनपुर: खबर चली तो टूटी प्रशासन की नींद, मजदूरों के खाते में जाएगी सइकिल बेचने से मिली धनराशि