संघ लोक सेवा आयोग 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में यूपी की श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। वह बिजनौर जनपद की रहने वाली हैं और उन्होंने दिल्ली में रहकर तैयारी की। श्रुति बताती है कि उनका सपना आईएएस बनने का काफी समय से था।  

लखनऊ: संघ लोक सेवा आयोग की 2021 की सिविल सेवा परीक्षा में यूपी की श्रुति शर्मा ने प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। सोमवार को जब परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो वह अव्वल रहीं। पहले स्थान पर तीन लड़कियों के साथ 685 अभ्यर्थियों ने परीक्षा को पास किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिजनौर निवासी श्रुति ने दिल्ली में की पढ़ाई
श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली में रहकर पढ़ाई की थी। वह इतिहास की छात्रा हैं। श्रुति तकरीबन दो वर्षों से जामिया में आरसीए की कोचिंग कर रही थीं। श्रुति ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि इस बार उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में सफलता मिलेगी। लेकिन चयनित लोगों में प्रथम स्थान मिलना उनके लिए गर्व की बात है। श्रुति शर्मा का सपना आईएएस बनने का है। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। सिविल सेवा में पहला स्थान हासिल करने वाली श्रुति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। इसके बाद वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेजीडेंशियल कोचिंग एकेडमी में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। 

अरीबा नोमान ने हासिल की 109वीं रैंक 
वहीं सुलतानपुर की अरीबा नोमान ने सिविल सर्विसेज में 109वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता नोमान अहमद नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी है। जबकि उनकी माताजी रुखसाना निकहत गृहणी हैं। उनकी बहन तूबा नोमान लखनऊ से शिक्षा गृहण कर रही हैं। अरीबा नोमान की ओऱ से जानकारी दी गई कि उन्हें प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रेरणा उनके मामा से मिली। उनके मामा गुफरान अहमद सैफी जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी और सपा के विधानसभा अध्यक्ष हैं। 

बेटे की शराब की लत छुड़वाने के लिए पिता ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, जानें पूरा मामला

बीच सड़क पर सामने आया एमबीए छात्रा का हाई वोल्टेज ड्रामा, जानिए किस बात को लेकर हुआ हंगामा