प्रयागराज में शहर दक्षिणी से AIMIM के प्रत्याशी रहे मोहम्मद फरहान चुनाव में हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुस्लिम विरोधी पार्टी है। हमेशा मुस्लिम विरोधी रणनीति पर काम करती है। 

प्रयागराज: विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद AIMIM के नेता गुस्से में हैं। उन्होंने अपनी हार का ठीकरा समाजवादी पार्टी पर फोड़ा है। प्रयागराज में शहर दक्षिणी से AIMIM के प्रत्याशी रहे मोहम्मद फरहान चुनाव में हार के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुस्लिम विरोधी पार्टी है। हमेशा मुस्लिम विरोधी रणनीति पर काम करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा कि सपा अगर अपने आप को मुसलमानों का हमदर्द समझती है, तो वह आजम खान को नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं घोषित करती है। आखिर इसमें परेशानी क्या है'।

मुसलमानों की बस्ती में दिखे तो बिना मार खाए लौटेंगे नहीं
उन्होंने कहा कि सपा ने मुसलमानों का टिकट काटकर दूसरे जाति के लोगों को दिया है। सपा के लोग डकैत हैं। अगर ये मुसलमानों की बस्ती में दिख गए तो बिना मार खाए लौटेंगे नहीं। इन्होंने हमारे वोट बैंक पर डाका डाला है। सपा का यह आखिरी चुनाव था और मुसलमान अब उन्हें कभी वोट नहीं करने वाला है।

आजम खान को AIMIM ज्वाइन करने का दिया ऑफर
उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री आजम खान को AIMIM ज्वाइन करने का ऑफर देते हुए कहा कि आजम खान सीनियर लीडर हैं। अखिलेश यादव ने उनके साथ छल किया है। आजम खान को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाना चाहिए था, लेकिन अखिलेश शिवपाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी में हैं। यह आजम के साथ अन्याय है।