28 फरवरी को राजेश और उसकी पत्नी बबली अचानक लापता हो गए। दंपती को कोई औलाद नहीं है, इसलिए उनके बारे में कई दिनों तक किसी को कुछ पता नहीं चला। करीब एक हफ्ते बाद लगातार मोबाइल बंद रहने से राजेश के रिश्तेदारों को कुछ शक हुआ। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार को बबली का भाई कुछ सपा पदाधिकारियों के साथ एसपी से मिला और किसी अनहोनी की आशंका जताई। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी।

बिजनौर: कुछ दिनों से लापता चल रहे सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव और उनकी पत्नी के शव पुलिस ने बरामद किए हैं। हत्या करने के बाद उनके शव एक मकान में गाड़ दिए गए थे। जिस मकान में शव मिले, वह मकान सपा नेता की पत्नी के ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक महिला का है। पुलिस के अनुसार उक्त महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। शिवलोक कालोनी निवासी राजेश अग्रवाल समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव थे। उनकी पत्नी बबली का शक्ति चौक पर ब्यूटी पार्लर है। पार्लर में कई लड़कियां भी काम करती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अचानक हो गए थे लापता
28 फरवरी को राजेश और उसकी पत्नी बबली अचानक लापता हो गए। दंपती को कोई औलाद नहीं है, इसलिए उनके बारे में कई दिनों तक किसी को कुछ पता नहीं चला। करीब एक हफ्ते बाद लगातार मोबाइल बंद रहने से राजेश के रिश्तेदारों को कुछ शक हुआ। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार को बबली का भाई कुछ सपा पदाधिकारियों के साथ एसपी से मिला और किसी अनहोनी की आशंका जताई। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी।

पुलिस शुक्रवार रात ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली गांव हमीरपुर निवासी रूमा तक पहुंची। शक होने पर उसके बेटे को भी हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों ने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दंपती की हत्या कर दी है और शवों को हमीरपुर में अपने घर के अंदर गड्ढा खोदकर दबा दिया है। बाद में पुलिस ने शवों को जमीन से बाहर निकाला। मां-बेटे के अलावा दो अन्य हत्यारोपितों को भी पकड़ लिया गया है।

राजेश अग्रवाल पुत्र चंद्रशेखर अग्रवाल मूल रूप से अलीगढ़ के कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले थे। 20 साल पूर्व उन्होंने अपने परिवार से संबंध तोड़ दिए थे। पत्नी और बेटे बेटी को छोड़कर बिजनौर आकर बस गए थे। गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी निवासी बबली उर्फ बबीता से शादी कर ली थी बताया जा रहा है कि पत्नी प्रोफेसर और बेटा विदेश में नौकरी करता है।