जानकारी मुताबिक हादसे में कई मजदूरों की मौत होने की सूचना है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर राहत बचाव कार्य शुरू कराया। बताया गया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे कई मजदूरों के शरीरों के चिथड़े उड़ गए। मौके पर बचाव कार्य जारी है।

शामली: बुटराड़ा गांव में पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर को भीषण विस्फोट हो गया है। जानकारी मुताबिक हादसे में कई मजदूरों की मौत होने की सूचना है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर राहत बचाव कार्य शुरू कराया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया गया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे कई मजदूरों के शरीरों के चिथड़े उड़ गए। मौके पर बचान कार्य जारी है। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार पटाखे बनाने के दौरान फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। हादसे में कई मजदूरों की जान गई है। हादसा कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़कर दूर जाकर गिरे। जोरदार धमाके के साथ फैक्टरी का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस मौके पर पहुंची है।

अवैध लाइसेंस की आड़ में हो रहा था काम
बताया जा रहा है कि बुटराड़ा गांव निवासी रिजवान के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है। इसी लाइसेंस की आड़ में वह अवैध रूप से अन्य पटाखे बनाने का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी फैक्टरी में कई मजदूर पटाखा बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक भीषण विस्फोट हो गया।

आसपास के इलाकों में भी विस्फोट की आवाज सुनाई दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फैक्टरी में मलबा और पटाखे बिखरे पड़े थे। कई मजदूर घायल अवस्था में पड़े थे। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। मरने वाले कितने हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाले हैं।