यूपी के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस को एक बोरी में महिला का शव मिला। हैरानी की बात यह है कि शव के करीब 15 से 16 टुकड़े थे, लेकिन धड़ से सिर गायब था। ऐसी आशंका है कि आरोपियों ने युवती के साथ रेप के बाद हत्या की होगी।

मेरठ. यूपी के मेरठ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस को एक बोरी में महिला का शव मिला। हैरानी की बात यह है कि शव के करीब 15 से 16 टुकड़े थे, लेकिन धड़ से सिर गायब था। ऐसी आशंका है कि आरोपियों ने युवती के साथ रेप के बाद हत्या की होगी। फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस के लिए चुनौती बना ब्लाइंड मर्डर
दरअसल, हैरान कर देनी वाली यह घटना सोमवार शाम मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुई। जहां श्मशान के पास खून से सनी एक प्लास्टिक बोरी के साथ कुत्ते खींचतान करते दिखे। पास में खेल रहे बच्चों ने जब इसको देखा तो उन्होंने मामले की जानकारी परिजनों की दी। देखते ही देखते ही सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को इसकी सूचना देकर बुलाया गया।

बोरी खुली तो पुलिस के उड़ गए होश
घटना स्थल पर जब एसपी सिटी अखिलेश नारायण अपनी टीम के साथ पहुंचे और बोरी को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। बोरी में एक महिला का शव पड़ा था। शव के करीब 15 से 16 टुकड़े थे, लेकिन धड़ से सिर गायब था। एसपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Click and drag to move​

महिला के शरीर पर नहीं था कोई कपड़ा नहीं था
एसपी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि शव के टुकड़े देखकर लग रहा है कि महिला की उम्र करीब 35 साल के आसपास होगी। ऐसी आशंका है कि आरोपियों ने पहले युवती के साथ रेप किया होगा।शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। इसके बाद हत्या करके श्मशान घाट के निकट कूड़े में फेंक दिया। 

Click and drag to move​

Scroll to load tweet…