लखीमपुर की घटना के बाद कांग्रेस अब किसानों की लड़ाई लड़ने की बात कर रही है। रविवार को वाराणसी (Varanasi) में होने वाली रैली में प्रियंका (Priyanka Gandhi) किसानों की लड़ाई के लिए आवाज उठाएंगी। 

वाराणसी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में किसान न्याय रैली करेंगी। इस रैली में लखीमपुर के पीड़ितों के लिए न्याय के साथ विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की जाएगी। इससे पहले प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली होने वाली थी। रविवार को जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली रैली किसानों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई पर फोकस रहेगी। लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम बदलने का निर्णय लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आसुरी शक्तियों का सर्वनाश करेंगी प्रियंका
शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि नवरात्रि में साक्षात देवी प्रियंका गांधी हम लोगों के सामने दुर्गा के रूप में आएंगी। अभी उन्होंने सीतापुर और लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में असुरों का वध किया है और वह विजयी हुई हैं। जनता के सहयोग से उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में सारी आसुरी शक्तियों का सर्वनाश हो जाएगा।

बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगी प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)शनिवार शाम तक वाराणसी पहुंचेंगी। रविवार को वह किसान न्याय रैली में चुनावी शंखनाद करेंगी। इससे पहले वे बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी। 

इसे भी पढ़ें-Lakhimpur Violence Updates : इंटरनेट बंद, सियासी पर्यटन जारी, सिद्धू का अनशन, आशीष मिश्रा की पेशी आज

रैली को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी
प्रियंका गांधी की इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर सहयोग मांग रहे हैं। कांग्रेस पूर्वांचल की जनता से अपील कर रही है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस रैली में पहुंचे और अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अगले विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी और कांग्रेस का सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें-सिद्धू का हठयोग : लखीमपुर खीरी में भूख हड़ताल पर बैठे, कहा - मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी तक चलेगा अनशन