रोशन पांडेय ने कहा कि शुभम और सचिन के जज्बे को नमन करता हूँ। धर्म के ऊपर प्रहार करने वालों को हम जवाब देना जानते हैं। दोनों लोगों की जमानत कराना राष्ट्रीय हिन्दू दल की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही ओवैसी को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाओ नहीं नहीं तो आने वाला समय तुम्हारे लिए बहुत खतरनाक साबित होगा।

वाराणसी: असदुद्दीन ओवैसी (asaduddin owaisi) के काफिले पर हमला करने वाले आरोपियों के सपोर्ट में अब राष्ट्रीय हिन्दू दल आ गया है। संस्था चलाने वाले रोशन पांडेय ने एक वीडियो जारी कर ओवैसी को मारने की धमकी दी है। साथ ही ओवैसी पर हमला करने वाले आरोपी शुभम और सचिन को कानूनी सहायता देने की बात कही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रोशन पांडेय ने कहा कि शुभम और सचिन के जज्बे को नमन करता हूँ। धर्म के ऊपर प्रहार करने वालों को हम जवाब देना जानते हैं। दोनों लोगों की जमानत कराना राष्ट्रीय हिन्दू दल की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही ओवैसी को चेतावनी देते हुए कहा कि सुधर जाओ नहीं नहीं तो आने वाला समय तुम्हारे लिए बहुत खतरनाक साबित होगा। 

गुरुवार को असदुद्दीन ओवैसी जब उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दिल्ली-नोएडा की तरफ लौट रहे थे, उस वक्त किठौर में छिजारसी टोल प्लाजा के पास दो लोगों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाईं। बाद में इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को ही पकड़ लिया था। 

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने लिखा, 'ओवैसी की गाड़ी पर हमला कर चेतावनी देने वाले हिंदूवादी सचिन और शुभम को 'हिंदू सेना' कानूनी सहायता देगी व सम्मानित करेगी। यह हमला नहीं चेतावनी है, ओवैसी हिंदुओं के खिलाफ आग उगलना बंद करो।