प्रियंका गांधी का रोड शो बलिया के बांसडीह और फेफना विधानसभा में प्रस्‍तावित था। इस रूट को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मंथन किया और रोड शो को लेकर सुरक्षा का दायरा भी तय किया। हालांकि, दोपहर बाद रोड शो शुरू होने के बाद भीड़ बढ़ी तो सुरक्षा बलों पर रोड शो को भीड़ के बीच आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया। 

बलिया: जिले के सहतवार, बांसडीह और फेफना, रतसड़ में प्रियंका गांधी रोड शो कर पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। तय समय से कुछ देर से बलिया के बांसडीह विधान सभा पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ तो कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ के बीच प्रियंका गांधी को फूल और मालाओं से लादने का दौर शुरू हुआ तो कांग्रेसियों ने नारे लगातार प्रियंका गांधी का भी उत्‍साह बढ़ाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका गांधी का रोड शो बलिया के बांसडीह और फेफना विधानसभा में प्रस्‍तावित था। इस रूट को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मंथन किया और रोड शो को लेकर सुरक्षा का दायरा भी तय किया। हालांकि, दोपहर बाद रोड शो शुरू होने के बाद भीड़ बढ़ी तो सुरक्षा बलों पर रोड शो को भीड़ के बीच आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया। 

विधानसभा चुनाव के छठे चरण में सभी दल अपनी पूरी ताकत बलिया में झोंक चुके हैं। सोमवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बांसडीह में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची। जूनियर हाईस्कूल के मैदान में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वाहन से वह सीधे सप्तऋषि द्वार होते हुए आंबेडकर तिराहे पर पहुंची। यहां आंबेडकर जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर पार्टी प्रत्याशी पुनीत पाठक के लिए रोड सो निकाला। यह रोड शो सप्तऋषि द्वार से कोतवाली होते हुए जूनियर हाईस्कूल के मैदान में जाकर समाप्त हुआ। गांधी परिवार की बिटिया को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े थे। इन विधान सभा में वह पहली बार पहुंची थी। उन्‍होंने सभी से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

प्रियंका गांधी ने भाजपा, सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जब देश की सरकारी संपत्तियों को ही बेंच डाला तो वह युवाओं को रोजगार कहां से देगी। कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ होगा, बिजली का बिल हाफ होगा। 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। धान व गेहूं की कीमत ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल किसानों को दी जाएगी।

कहा कि भाजपा धर्म व जाति की राजनीति कर सत्ता में बने रहना चाहती है। देश में हर वर्ग की आय कम हो रही है। किसान, मजदूर व युवा सभी परेशान है। छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे हैं। भर्ती की परीक्षा तो होती है लेकिन भर्ती नहीं होती। मायावती पांच साल तक घर से बाहर ही नहीं निकली हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। हाथरस हो या लखीमपुर भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस ही सड़कों पर उतरी है। प्रदेश में नौजवान पलायन कर रहे हैं। बड़े उद्योगपतियों को देश की संपत्ति बेची जा रही है। 30 सालों में प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ है।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव के बीच डिंपल यादव के बयान का सीएम योगी ने दिया जवाब, कहा- हां, मैं भगवाधारी हूं

यूपी चुनाव प्रचार करने पर सपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

Special Story: जानिए गोरखपुर में आखिर इसी रूट से क्यों गुजरता है भाजपा का विजय रथ

यूपी चुनाव में फाजिलनगर सीट SP-BJP के लिए बनी प्रतिष्ठा का सवाल, एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं सभी प्रत्याशी