गायत्री प्रजापति (Gayatri Parajapati) की पत्नी महाराजी प्रजापति को अमेठी से टिकट देने पर अखिलेश ने कहा कि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले उनके पति के खिलाफ हैं। वहीं, दूसरे नेता आजम खां (Azam Khan) और नाहिद हसन (Nahid Hasan) का बचाव करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आजम के खिलाफ ज्यादातर केस भाजपा शासन के दौरान दर्ज किए गए हैं। यही नाहिद हसन के साथ है। नाहिद के खिलाफ भाजपा सरकार में मामले दर्ज किए गए हैं।

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गायत्री प्रजापति (Gayatri Parajapati) की पत्नी महाराजी प्रजापति को अमेठी से टिकट देने का बचाव करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले उनके पति के खिलाफ हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

भाजपा शासन में दर्ज हुए सपा नेताओं पर मुकदमे: अखिलेश
वहीं, दूसरे नेता आजम खां (Azam Khan) और नाहिद हसन (Nahid Hasan) का बचाव करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आजम के खिलाफ ज्यादातर केस भाजपा शासन के दौरान दर्ज किए गए हैं। यही नाहिद हसन के साथ है। नाहिद के खिलाफ भाजपा सरकार में मामले दर्ज किए गए हैं।

सपा ने नाहिद हसन को कैराना सीट से और आजम खां को रामपुर सदर से प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही नेता जेल में हैं और वहीं से चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है।

गायत्री की पत्नी महाराजी प्रजापति, आजम खां और नाहिद हसन को टिकट देने से अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर हैं। भाजपा का कहना है कि सपा जेल में बंद अपराधियों को टिकट दे रही है।

उधर, प्रयागराज में पुलिस द्वारा युवाओं पर लाठीचार्ज करने की अखिलेश यादव ने निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इलाहाबाद में अपने रोज़गार के लिए हक़ की आवाज़ बुलंद करने वाले बेगुनाह छात्रों पर पुलिस द्वारा हिंसक प्रहार…शर्मनाक एवं घोर निंदनीय है। भाजपा सरकार में छात्रों के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है, वो भाजपा के ऐतिहासिक पतन का कारण बनेगा। सपा संघर्षशील छात्रों के साथ है!