मामला चिरईगांव के ग्राम पंचायत बरियासनपुर का है। यहां हरिचरण पटेल की पत्नी रज्जी देवी (75) का बुधवार को निधन हो गया था।

वाराणसी (Uttar Pradesh). यूपी के वाराणसी में महिलाओं ने बुजुर्ग की अर्थी को कंधा देकर अनूठी मिशाल पेश की है। महिलाओं ने न सिर्फ अर्थी को कंधा दिया बल्कि चिता को मुखाग्नि भी दी। महिलाओं के इस कदम को हर किसी ने सराहा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला चिरईगांव के ग्राम पंचायत बरियासनपुर का है। यहां हरिचरण पटेल की पत्नी रज्जी देवी (75) का बुधवार को निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी बेटियों हीरामनी और प्रेमा ने अर्थी को कंधा देने और मुखाग्नि देने की इच्छा जताई। बेटियों की इस इच्छा को पूरा करने के लिए पिता भाई और पूरे रिश्तेदार राजी हो गए। 

शवयात्रा में बेटी हीरामनी और प्रेमा के साथ घर की बहू लालती देवी और अन्य रिश्तेदार महिलाओं ने बारी-बारी अर्थी को कंधा दिया। शवयात्रा गंगा नदी के तट सरायमोहाना पहुंचने पर बेटी हीरामनी ने मां की​ चिता को मुखाग्नि दी।