देव दीपावली को देखने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदीी मुर्मू सात नवंबर को दो दिवसीय प्रवास पर काशी आ सकती हैं। उनके आगमन को लेकर अभी अधिकारियों को भी संशय है पर तैयारियां शुरू कर दी है। सीएम योगी और राज्यपाल उनका स्वागत करेंगे। 

वाराणसी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर को दो दिवसीय के दौरे पर काशी आ सकती है और यहां की देव दीपावली की अनुपम छटा को निहारेंगी। फिलहाल प्राथमिक सूचना के बाद अब तक राष्ट्रपति के काशी आगमन का प्रोटोकाल नहीं आने पर अधिकारियों को संशय हैं पर उनके संभावित दौरे के लिए बेरका गेस्ट हाउस को तैयार कराया जा रहा है। वहीं प्रशासनिक तैयारियों के अनुसार विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचेंगी। वहीं पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आठ नवंबर को दिल्ली जाएगी वापस
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में पहुंचने के बाद वह हेलिकॉप्टर से बरेका परिसर पहुंचेंगी। यहां सड़क के रास्ते गेस्ट हाउस जाएंगी और वहां विश्राम करने के बाद शाम को सड़क मार्ग से ही नमो घाट जाएंगी। यहां से जलयान से गंगा घाटों की सुंदरता और दीपोत्सव का अवलोकन करेंगी। उसके बाद रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन आठ नवंबर को दिल्ली लौट जाएंगी। उनके दौरे को लेकर ग्रामीण पुलिस की ओर से सात व आठ नवंबर के राष्ट्रपति के लिए फ्लीट इत्यादि की तैयारियां की जा रही है।

पहली आदिवासी राष्ट्रपति महिला मुर्मू
बता दें कि इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की प्रत्याशी द्रौपदी ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया था। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। उसके बाद थर्ड राउंड के बाद उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। यशवंत सिन्हा को 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही मिले। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट भी शामिल हैं। उनकी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने मुर्मू को घर पहुंचकर जीत की बधाई दी थी। 

देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यूपी से पुराना नाता, पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह से था गहरा रिश्ता