देश भर में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। अब आलम ये है कि प्याज ज्वैलरी की दुकान पर बिकने लगी है। जी हां, यूपी के वाराणसी में भी प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने ज्वैलरी की दुकान पर प्याज रख दी और लोगों से कहा कि जेवर गिरवी रखकर वे प्याज ले जा सकते हैं।

वाराणसी (Uttar Pradesh). देश भर में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं। अब आलम ये है कि प्याज ज्वैलरी की दुकान पर बिकने लगी है। जी हां, यूपी के वाराणसी में भी प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने ज्वैलरी की दुकान पर प्याज रख दी और लोगों से कहा कि जेवर गिरवी रखकर वे प्याज ले जा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड भी साथ लाना होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जेवर गिरवी रखवाकर दिया जा रहा प्याज
बता दें, देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमत 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। प्रदर्शन करने वाले एक सपा कार्यकर्ता ने कहा, प्याज की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ हमारा विरोध है। हम आधार कार्ड या चांदी के जेवरों को गिरवी रखकर प्याज दे रहे हैं। कुछ दुकानों में प्याज को लॉकर में भी रखा जा रहा है।

मासिक किश्तों पर मिल रहा प्याज
वहीं, सपा युवजन सभा के एक नेता ने कहा- लोगों की थालियों से प्याज गायब है। प्याज की कीमतों के चलते लोगों के आंसू निकल रहे हैं। विरोध जताने के लिए ज्वेलरी की दुकानों पर मासिक किश्तों पर प्याज उपलब्ध करा रहे हैं। कालाबाजारी की वजह से प्याज की कीमत बढ़ी हुई है, जिसे सरकार नियंत्रित नहीं कर पा रही।