यूपी के महोबा में करीब 7 महीने बाद एक नाबालिग से रेप की घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल, दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दे चुकी है।

महोबा (Uttar Pradesh). यूपी के महोबा में करीब 7 महीने बाद एक नाबालिग से रेप की घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। फिलहाल, दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दे चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
एसपी मणिलाल पाटीदार ने बताया, मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। कररीब 7 महीने पहले यहां रहने वाली 17 साल की नाबालिग को घर में अकेला पा आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिस वजह से पीड़िता ने किसी से भी यह बात नहीं बताई। 

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पीड़िता के परिजनों ने बताया, गुरुवार को बेटी को आचनक पेट में तेज दर्द उठा। हमने सोचा मामूली दर्द होगा, उसे दवाई लेकर दे दी। लेकिन फिर भी दर्द आराम नहीं हुआ। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पता चला कि बेटी गर्भवती है। कुछ देर बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद बेटी ने पूरी दास्तां बताई। उसकी बातें सुन मेरे तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस का क्या है कहना
एसपी ने बताया, नाबालिग के पिता की तहरीर पर गांव के जयचंद्र और शिवानंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी गांव से फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।