यूपी के उन्नाव में एक रेप पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर दिया। 23 साल की पीड़िता रेप के आरोपी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने से आहत थी। उसने एसपी आफिस के बाहर केरोसिन डाल खुद को आग लगा ली, जिसमें वो करीब 70 प्रतिशत झुलस गई।

उन्नाव (Uttar Pradesh). यूपी के उन्नाव में एक रेप पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर दिया। 23 साल की पीड़िता रेप के आरोपी को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने से आहत थी। उसने एसपी आफिस के बाहर केरोसिन डाल खुद को आग लगा ली, जिसमें वो करीब 70 प्रतिशत झुलस गई। वहीं, एसपी ने कहा, मामले की जांच की जा रह है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती सोमवार को एसपी आफिस पहुंची और खुद पर केरोसिन डाल आग लगा लिया। लपटों से घिरी युवती जलते हुए कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रही थी। तभी पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया और उसे जिला अस्पताल लेकर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लपटों से घिरी युवती अवधेश का नाम ले रही थी। वहीं, डॉक्टर बृजकुमार ने बताया, युवती 70 फीसदी झुलसी है। उसकी हालत नाजुक है। युवती को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

एसपी ने कही ये बात
एसपी विक्रांत वीर ने कहा- संबंधित थाने से कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की गई है। आरोपी और लड़की के बीच लंबे समय से पहचान थी। युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया, बाद में शादी से मुकर गया। जिसके बाद युवती ने थाना हसनगंज में 2 अक्टूबर को रेप का केस दर्ज कराया था। इसी बीच आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मामले में अग्रिम जमानत मिल गई। आरोप है कि जमानत मिलने के बाद शनिवार 14 दिसंबर की देर शाम आरोपियों ने मोहल्ले में मिठाई बांटी। पीड़िता और उसके परिवार को धमकी दी। जिससे आहत होकर युवती ने आत्महत्या का फैसला लेते हुए खुद को आग लगा ली।