पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी काफी दिनों से पति से अलग रह रही थी। घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है। 

अयोध्या (Uttar Pradesh) । अयोध्या में कांशीराम कॉलोनी में एक स्कूटी सवार पर देसी बम फेंक दिया गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक पति-पत्नी के विवाद में ये बम फेंका गया है। पति ने पत्नी और उसके साथ मौजूद युवक को कमरे में देखकर अपना आपा खो दिया था और बम से हमला कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमले में पत्नी और दोस्त घायल
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी काफी दिनों से पति से अलग रह रही थी। घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है।

पत्नी ने कही ये बातें
पत्नी का कहना है कि वो पति से अलग रह रही थी। इससे वो काफी नाराज था। उसने कई बार पहले भी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार को उसे पत्नी और उसके दोस्त पर कई बार बम से हमला किया।

पति-पत्नी में था विवाद
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में बम फेंकने की घटना हुई। पति ने अपनी पत्नी को किसी दोस्त के साथ देख लिया था। जिससे नाराज होकर पति ने दोनों पर बम से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हुए, दोनों की खतरे से बाहर हैं।