गांव में रहने वाली विवाहिता सिर्फ इसलिए प्रेमी के साथ चली गई, क्योंकि उसका पति उन्‍हें रोजाना अंडा नहीं खिलाता था

गोरखपुर( Uttar Pradesh ). यूपी के गोरखपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने थाने में तहरीर दी कि उसकी पत्नी कहीं चली गयी है, उसे शक है कि वह प्रेमी साथ फरार हो गयी है। इसके लिए उसने चौंकाने वाला कारण बताया है। उसके अनुसार उसकी पत्नी को अंडे खाना बहुत पसंद है। उसने पत्नी को रोज अंडे नहीं खिलाए तो वह प्रेमी के साथ फरार हो गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके का है। यहां एक गांव में रहने वाली विवाहिता सिर्फ इसलिए प्रेमी के साथ चली गई, क्योंकि उसका पति उन्‍हें रोजाना अंडा नहीं खिलाता था। दरअसल, चार महीने पहले भी वह प्रेमी के साथ ही फरार हो गई थी और वापस आने पर उसने पुलिस से यही वजह बताई थी कि उसका पति उसे रोज अंडे नहीं खिलाता है। 

अंडा न लाने पर हुआ था झगड़ा 
पुलिस की पूछताछ में पति ने बताया कि तीन दिन पूर्व अंडा न लाने पर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह कहीं भाग गई। उसका प्रेमी भी घर पर नहीं है, इस वजह से पूरी आशंका है कि उसके ही साथ गई है। इस बार वह अपने साथ आठवीं में पढ़ने वाली ननद को ले गई है। पुलिस महिला की खोजबीन में जुटी है।

अंडा खिलाने से प्रेमी को करती थी पसंद 
पति के मुताबिक़ पड़ोस में रहने वाले युवक को पता चला कि मेरी पत्नी को अंडा बेहद पसंद है। इसके बाद उसे जब भी मौका मिलता वह अंडा लेकर पहुंच जाता था। उसकी फरमाइश पर भी जब-तब उसे अंडे खिलाता था। इसके उल्टे कमाई कम होने और अन्य जरूरतोें के चलते पति उसे कहने के बाद भी अंडे नहीं खिला पाता था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा हो जाता था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।