महिला ने किया खुद को और अपने बच्चों को आग के हवाले। सभी की हुई मौत। पुलिस कर रही है मामले की जांच। 


हमीरपुर: एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की, जिसमें महिला सहित बेटी की मौत हो गई है। बेटे को गंभीर हालत में झांसी रिफर किया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


घर में लगा ली आग 

घटना हमीरपुर के मवाई गांव की है। बीती शाम गृह कलह की वजह से घर में एक मां ने अपने चार साल के बेटे और दो साल की बेटी के साथ आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलता देख आस-पास के लोगों ने समझा कि आग लगी है। बुझाने के लिए दौड़े तो कमरा अन्दर से बंद पाया। जिसके चलते लोगों ने दीवार तोड़ी, तब जाकर मामला सामने आया। तीनों लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 


एक साथ तीन लोगों के आत्मदाह की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।