यूपी के बुलंदशहर में सोमवार को नहर में एक महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुलंदशहर (Uttar Pradesh). यूपी के बुलंदशहर में सोमवार को नहर में एक महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला खुर्जा थाना क्षेत्र का है। यहां मुंडा खेड़ा स्थित नहर में करीब 35 साल की एक महिला का शव न‍िर्वस्त्र अवस्था में उतरता मिला। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुल‍िस ने पहले शव पर सफेद कपड़ा डाला और फ‍िर खींचकर बाहर निकाला। 

पुलिस का क्या है कहना
पुलिस का कहना है, शव 4-5 दिन पुराना लग है। हालांकि, अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। जिससे लगता है कि महिला के साथ कुछ गलत हुआ। जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।