इश्क़ में अपराध करने से जुड़े अनेकों मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला यूपी के मुरादाबाद से सामने आया, जहां एक महिला अपने जीजा के इश्क़ में कुछ इस तरह पागल हुई कि उसने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। 

मुरादाबाद:  इश्क़ में अपराध करने से जुड़े अनेकों मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला यूपी के मुरादाबाद से सामने आया, जहां एक महिला अपने जीजा के इश्क़ में कुछ इस तरह पागल हुई कि उसने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, इस घटना की जानकारी पुलिस महकमे को होती, उससे पहले ही आरोपी महिला ने खुद थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मैनाठेर क्षेत्र में जीजा के इश्क में दीवानी महिला ने अपने पति की ईट से कुचल कर हत्या कर दी और महिला पुलिस थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। थाने पहुंची महिला ने कहा कि मैं अपने पति की हत्या करके आई हूं, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। महिला की बात सुनते ही पुलिस वालों के होश उड़ गए। पुलिस महिला को लेकर तुरंत उसके घर पहुंची तो घर में उसके पति का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पुलिस ने तुरंत महिला को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताई पूरी कहानी
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव बघी का निवासी रवि (32 ) यहां किराए के मकान पर पत्नी क्रांति (28 ) और चार साल की बेटी सिद्धी के साथ रहता था। रवि यहां एक पीतल फैक्ट्री में काम करता था। मृतक के परिजनों का कहना है कि रवि और क्रांति का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था। कांता ही रवि को जद्दि करके गांव से शहर लेकर आई थी। परिजनों का आरोप है कि अक्सर वह दिल्ली में रह रहे अपने जीजा महिपाल के पास ही रहने की रट लगाए रहती थी। आरोप है कि दिल्ली निवासी जीजा के साथ उसके अवैध संबंध रहे हैं, जिसका रवि बार-बार विरोध किया करता था। होली से दो दिन पहले ही वह दिल्ली से आई थी और आज 11 बजे पुलिस से जानकारी मिली कि रवि की हत्या हो गई है। रवि के भाई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रवि को पता चला कि उसकी बीवी का जीजा महिपाल के साथ नाजायज रिश्ता है। पिछले छह माह से अपने जीजा के साथ दिल्ली में ही रह रही थी। भूपेंद्र ने बताया कि क्रांति का जीजा महिपाल मुरादाबाद में ही छजलैट थाना क्षेत्र के गांव राजीपुर का निवासी है।

पति से हुआ था विवाद
भूपेंद्र ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में क्रांति के उसके जीजा से रिश्ते को लेकर कई बार झगड़ा हुआ था। वह अक्सर जीजा के साथ रहने चली जाती थी। गृहस्थी बचाने की खातिर रवि समझौता कर लेता था। 6 महीने पहले क्रांति ने जिद की कि वह दिल्ली में ही रहेगी। रवि ने पत्नी की बात मानी और उसे लेकर दिल्ली में ही रहने लगा। क्रांति ने कुछ दिन बाद ही अपने जीजा से पति को पिटवाया और उसे भगा दिया। तभी से वह अपने जीजा महिपाल के साथ दिल्ली में रह रही थी।

चश्मदीद गवाह बनकर सामने आई मासूम
4 साल की मासूम सिद्धी इस कत्ल की चश्मदीद गवाह है। घटना के बाद पुलिस ने बच्ची से भी प्यार-प्यार से घटना के बारे में पूछा। बच्ची ने बताया कि पापा को मम्मी ने मारा। परिजनों को अब लग रहा है कि घटना को अंजाम देने के इरादे से ही अपने जीजा के घर से लौटी थी। इस बात का भी शक है कि उसका जीजा भी इस घटना में शामिल हो सकता है।