यूपी के अयोध्या में एक शख्स ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत के बाद सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। यही नहीं, दंपति की बेटी सदमे में बीमार हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अयोध्या (Uttar Pradesh). यूपी के अयोध्या में एक शख्स ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत के बाद सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। यही नहीं, दंपति की बेटी सदमे में बीमार हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले 50 साल के दुखहरण सिंह ईंट भट्ठा कारोबारी थे। मंगलवार को उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार आत्महत्या कर ली। पति की मौत का 47 साल की पत्नी उषा सिंह को ऐसा सदमा लगा कि एक घंटे के अंदर उन्होंने भी दम तोड़ दिया। दंपति के 3 बच्चे हैं, 2 बेटी और एक बेटा। माता पिता की मौत के बाद छोटी बेटी भी सदमे में चली गई है, ​उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दंपति की एक साथ शव यात्रा निकली। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। 

मानसिक रूप से परेशान था पति
सीओ मिल्कीपुर राजेश राय ने बताया, दुखहरण साझेदारी में बिजनेस करता था। बीते कुछ दिनों से वो मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था। जिस वजह से उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। अपने जीवनसाथी के बिछड़ने का गम महिला बर्दाश्त न कर सकी। उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।