यूपी के गोरखपुर जेल में बंद महिला कैदियों ने भी करवाचौथ व्रत रखा है। कोई महिला अपने पति की हत्या के आरोप में तो कोई अपने भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। इस दौरान कुछ महिलाओं ने अपने प्रेमी के लिए यह व्रत रखा है।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जेल बंद महिला कैदी भी करवाचौथ का व्रत हैं। महिलाओं ने इस बारे में जेल प्रशासन को सूचना दे दी है। जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने समाजिक संस्थाओं की मदद से महिला कैदियों के पूजन और व्रत के लिए सामान उपलब्ध करवाया है। बता दें कि पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद 2 महिलाओं ने अपने प्रेमी की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है। वहीं एक मुस्लिम महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने भाई की हत्या कर दी थी। वह भी अपने प्रेमी के लिए करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलाएं जेल में रह रहीं करवाचौथ का व्रत
इसके अलावा अन्य मुस्लिम महिला अपने पति और बच्चे की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। वह भी इस व्रत को करती थीं। लेकिन अब उसे महराजगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बता दें कि पति की हत्या के आरोप में एक महिला 5 महीने से जेल में बंद है। उसने भी इस बार अपने प्रेमी के लिए व्रत किया है। बताया गया कि महिला ने 6 मई 2022 की रात गुलरिहा स्थित शराब के ठेके के पास अपने पति के सिर पर रॉड से वार कर उसे मौत के गाट उतार दिया था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो महिला ने इस वारदात को दुर्घटना बता रही थी। लेकिन जब महिला का बेटा और देवर सामने आए तो इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह महिला और उसका प्रेमी दोनों ही गोरखपुर जेल में बंद हैं।

जेल प्रशासन ने भिजवाया पूजा का सामान
वहीं गगहा क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 35 वर्षीय पति की बेरहमी से हत्या कर उसे पेड़ से लटका दिया। जिससे कि यह आत्महत्या प्रतीत हो। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि व्यक्ति की गला दबाकर हत्या की गई है। जिसके बाद मृतक युवक के भाई ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। उस महिला ने भी अपने प्रेमी के लिए जेल में व्रत रखा है। इसके अलावा गोरखपुर जेल में बंद एक मुस्लिम युवती ने भी अपने प्रेमी के लिए करवाचौथ व्रत रखा है। गुलरिहा निवासी मुस्लिम युवती का भाई उसके प्यार में बाधा बन रहा था। जिसके बाद उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने भाई को रास्ते से हटा दिया। बताया जा रहा है कि युवती ने बिना शादी के ही व्रत रखा है। जेल सुपरिटेंडेंट ओपी कटियार ने बताया जेल में बंद 12 महिलाओं ने करवाचौथ व्रत रखने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद सभी महिलाओं के पूजन और व्रत के लिए एक दिन पहले ही जरूरत का सारा सामान मुहैया करवा दिया गया है। 

पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन, ऊपर चलेगा फूड प्लाजा, एयरपोर्ट की तर्ज पर ऐसे विकसित किया जा रहा गोरखपुर जंक्शन