दिल्ली के शाहीन बाग की तरह यूपी के वाराणसी में गुरुवार को महिलाएं बच्चों के साथ मुस्लिम बाहुल्य बेनियाबाग में नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। इस दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

वाराणसी (Uttar Pradesh). दिल्ली के शाहीन बाग की तरह यूपी के वाराणसी में गुरुवार को महिलाएं बच्चों के साथ मुस्लिम बाहुल्य बेनियाबाग में नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। इस दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए। तनाव को देखते हुए बेनियाबाग में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिलाओं ने कहा- सीएए मुस्लिम विरोधी
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह कांग्रेस नेत्री सृष्टि कश्यप के साथ कुछ मुस्लिम महिलाएं बेनियाबाग में तिरंगा लेकर सीएए के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंच गई। एक पंडाल बनाया गया। दरी बिछाकर सभी महिलाएं अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठ गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को वहां से हटाने की कोशिश की। लेकिन महिलाएं डटी रहीं। उनका कहना है, सीएए उन्हें स्वीकार नहीं। ये मुस्लिम विरोधी कानून है। बीजेपी सरकार देश में मुस्लिमों को नहीं रहने देना चाहती। दिल्ली में भी महिलाएं और बच्चे संघर्ष कर रहे हैं।

बिना परमिशन शुरू किया धरना
वहीं, चेतगंज सीओ अनिल कुमार ने बताया, धरने की कोई भी परमीशन नहीं ली गई। माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। 6 लोग हिरासत में है। कार्रवाई की जाएगी।