यूपी के बुलंदशहर के अंतर्गत स्याना विधानसभा सीट से प्रत्याशी योगेश राज चुनाव लड़ेगा। स्याना हिंसा के दौरान गोली मारकर इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या कर दी थी। जिसकी वजह से बुलंदशहर जेल में अभी बंद है।

बुलंदशहर: स्याना विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में आती है। भाजपा के लिए यह एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, क्योंकि 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। 2017 में स्याना क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र ने चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के दिलनवाज खान को भारी वोटों से हराया था। इस बार स्याना विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में योगेश राज चुनाव लड़ेगें। उनका स्याना विधानसभा से कल नामांकन हो चुका है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दे कि स्याना हिंसा के मुख्य आरोपित योगेश राज के जेल जाने के बाद नगर और देहात क्षेत्र में भावी विधानसभा प्रत्याशी होने के होर्डिंग लगाए गए थे, जिसमें मकर सक्रांति और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी थी। इसके साथ ही स्याना विधानसभा क्षेत्र का भावी प्रत्याशी भी बताया गया था। 

आपको बता दे कि योगेश राज स्याना हिंसा की वजह से बुलंदशहर जेल में बंद है। उसने 3 दिसंबर 2018 को कोतवाली क्षेत्र के महाव गांव में गोवंशों के अवशेष मिलने पर स्याना थाने की चिंगरावठी पुलिस चौकी के पास खून हिंसा हुई थी, जिसमें स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह शहीद हो गए थे और चिगरावठी गांव निवासी सुमित की भी मौत हो गई थे। पुलिस ने योगेश राज को हिसा का मुख्य आरोपित बनाया था। नौ माह जेल में रहने के बाद योगेश राज को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जेल से बाहर आने पर योगेश वार्ड पांच से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीतकर जिला पंचायत सदस्य बना था। योगेश राज लोधी समाज से है। बता दें कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्याना हिंसा के मुख्य आरोपित योगेश राज की जमानत पर रोक लगा दी थी और एक सप्ताह के अंदर न्यायालय में पेश होने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेशों के बाद योगेश राज फिलहाल बुलंदशहर जेल में बंद है।