योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह का बुर्का पहनने को लेकर विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने बुर्का पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा, मुस्लिम महिलाएं रावण की बहन शूपर्णखा की वंशज हैं, इसीलिए वो बुर्का पहनती हैं। बुर्के का प्रयोग आतंकियों द्वारा भी किया जाता है, इसपर पर रोक लगा देनी चाहिए।

अलीगढ़ (Uttar Pradesh). योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह का बुर्का पहनने को लेकर विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने बुर्का पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा, मुस्लिम महिलाएं रावण की बहन शूपर्णखा की वंशज हैं, इसीलिए वो बुर्का पहनती हैं। बुर्के का प्रयोग आतंकियों द्वारा भी किया जाता है, इसपर पर रोक लगा देनी चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुर्का पर दिया ये बयान
उन्होंने कहा, बुर्का पहनने की प्रथा अरब से भारत आई। इसकी आड़ में मुस्लिम महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हैं, वो शूपर्णखा की वंशज हैं। भगवान लक्ष्मण ने रावण की बहन शूपर्णखा की नाक काट दी थी, जिसके बाद वो बुर्का पहनकर वहां से गई थी। सिर्फ राक्षस के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं। कोई भी सामान्य व्यक्ति यह नहीं पहन सकता। मैं मोदी सरकार से इसपर प्रतिबंध लगाने की अपील करूंगा, क्योंकि इसकी आड़ में आतंकवादी भी हमारे देश में घुस जाते हैं। हमें एकजुट होना होगा, इन गुंडों को खत्म करना जरूरी है। 

कोई डंडों से मारेगा तो हम उसे जूते से मारेंगे
रघुराज ने कहा श्रीलंका में बुर्का पर प्रतिबंध है। हमारे देश में भी ऐसा होना चाहिए। जब सब खुले में रहेंगे तो पहचानने में आसानी होगी कि कौन आतंकी है और कौन नहीं। वहीं, राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा, अगर कोई हमारे पीएम मोदी और सीएम योगी को डंडे से मारने की बात करेगा तो हम उसे जूतों से मारेंगे, छोड़ेंगे नहीं। बता दें, हाल ही में राहुल गांधी ने संसद में कहा था, एक दिन जनता पीएम मोदी को डंडों से मारेगी।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
बता दें, इसी साल जनवरी में रघुराज सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाने वालों को जिंदा दफनाने की धमकी तक दे डाली थी।