क्या कर दिया ऐसा कि मप्र के पूर्व CM शिवराज सिंह को पकड़कर ले गई पुलिस


मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और दिग्विजय सिंह  के बीच फिर से 'पॉलिटिकल वॉर' शुरू हो गई है। इस बीच शिवपुरी पहुंचे शिवराज सिंह को पुलिस पकड़कर ले गई।

/ Updated: Aug 27 2019, 06:37 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भोपाल. मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग फिर से छिड़ गई है। लोकसभा इलेक्शन के बाद से दोनों कुछ समय तक चुप रहे, लेकिन अब फिर सक्रिय हो गए हैं। पहले बात करते हैं शिवराज सिंह की गिरफ्तारी को लेकर। शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को शिवपुरी जिले के पिछोर में किसानों से मिलने पहुंचे थे। वे भारी बारिश से खराब हुई फसलों को देखने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, सांसद केपी यादव भी थे। हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।


दिग्विजय बोले-शिवराज तुम्हें धिक्कार: उधर, मप्र में आतंकी फंडिंग के आरोप में पकड़े गए तीन लोगों को लेकर राजनीति गर्मा गई है। दरअसल, 2017 में भाजपा के आईटी सेल के संयोजक को भी इसी मामले में अरेस्ट किया गया था। नई गिरफ्तारियां भी उसी से जोड़कर देखी जा रही हैं। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने ट़्वीट करके शिवराज पर तंज कसा। उन्होंने लिखा-धिक्कार है शिवराज तुम्हें। तुम्हारे चले पाकिस्तान ISI के एजेंट निकले। देशद्रोही कौन?