बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक सबसे ज्यादा होता है। मच्छरों के काटने से लोगों की नींद तो हराम होती ही है, कई तरह की बीमारियां भी फैल जाती हैं। जानते हैं मच्छरों के बारे में रोचक तथ्यों के बारे में।

नई दिल्ली। बरसात के मौसम में मच्छर सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। इस मौसम मे मच्छरों का आतंक सबसे ज्यादा होता है। हर कोई इनसे परेशान रहता है। आप चाहे इनसे बचाव के कितने भी उपाय कर लें, लेकिन ये किसी न किसी तरह काट ही लेते हैं। मच्छरों के डंक मारने से रातों की नींद हराम तो होती ही है, साथ ही कई तरह की खतरनाक बीमारियां भी फैलती हैं, जिनमें मलेरिया और डेंगू प्रमुख है। हर साल इन बीमारियों से हजारों लोग काल के गाल में समा जाते हैं। मच्छरों से अपना बचाव करने में हर आदमी परेशान हो जाता है, वहीं सरकार भी इसके लिए खास व्यवस्था करती है। जानते हैं आज मच्छरों के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 1. मच्छरों के बारे में सबसे रोचक फैक्ट यह है कि ये उस इंसान की तरफ सबसे पहले अट्रैक्ट होते हैं, जिसने अभी-अभी केला खाया हो।

2. मच्छर 75 फीट की दूरी से कॉर्बन डाय ऑक्साइड गैस सूंघ सकते हैं। ये इंसान की सांसों को भी सूंघने की क्षमता रखते हैं। 

3. केवल मादा मच्छर ही खून चूसती है। 

4. मच्छर अपने एक बार के डंक से 0.001 से 0.1 मिलीलीटर तक खून चूसते हैं।

5. मच्छर सिर्फ आपको काटते ही नहीं हैं, बल्कि खून चूसने के बाद आपकी त्वचा पर पेशाब भी कर देते हैं।

6. यदि मच्छरों को खून ना मिले तो ये प्रजनन नहीं कर सकते।

7. मच्छर के पंख एक सेकंड में 500 बार फड़फड़ाते हैं।

8. मच्छर अपने वजन से तीन गुना ज्यादा खून चूस सकते हैं।

9. 1,200,000 मच्छर आपका पूरा खून चूस सकते हैं।

10.‘O’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा मच्छर काटते हैं।

11. मच्छर उन लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं, जिन्होनें अभी-अभी केला खाया हो।

12. आइसलैंड अकेला ऐसा देश है, जहां मच्छर नहीं पाए जाते।

13. इतिहास में हुए सभी युद्धों से सबसे ज्यादा मौतें मच्छरों के काटने से हुई हैं।