आज के जमाने में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर कई तरह के कानून बनाए जा चुके हैं। इसके जरिये लड़कियों को इन्साफ दिया जाता है।  लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। 

हैदराबाद: कुछ समय पहले ही हैदराबाद में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। उस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों का इनकाउंटर कर दिया था। इस मामले के बाद हाल ही में यहां रहने वाली एक 16 साल की लड़की ने भी अपने घरवालों को बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। इसे सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए। लेकिन जब पुलिस ने मामलेकी जांच की तो कुछ और ही कहानी सामने आई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां से हुआ था झगड़ा 
हैदराबाद के संगारेड्डी में रहने वाली 16 साल की इस लड़की का अपने घरवालों से झगड़ा हो गया था। उसकी मां ने उसे घर से पैसे चुराने को लेकर डांटा था। जिसके बाद वो घर से बहार निकल गई। काफी देर तक लड़की वापस नहीं लौटी। इसके बाद घरवालों को चिंता होने लगी। उन्होंने लड़की को काफी देर तक ढूंढा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

घंटों बाद लौटी तो... 

लड़की काफी देर बाद घर लौटी। जब घरवालों ने उससे देर से आने की वजह पूछी तो उसने बताया कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है। उसने बतया कि जब वो गुस्से में घर से बाहर निकली तो एक बाइक सवार उसका पीछा करने लगा। लड़की ने उसे चांटा जड़ दिया। उस समय लड़का वहां से चला गया। लेकिन इसके बाद वो फिर आया।

नहाते हुए बनाया था वीडियो 
लड़की ने कहा कि बाइक सवार ने उसे कहा कि उसके पास एक वीडियो है, जिसमें लड़की बाथरूम में नहा रही थी। ये सुनकर वो डर गई। लड़के ने उसे धमकी दी कि अगर वो साथ नहीं आई तो वी ये वीडियो फेसबुक पर शेयर कर देगा। ये सुनकर लड़की बाइक पर बैठ गई और उसके साथ चली गई। इसके बाद लड़का उसे अमीनपुर ले गया और वहां 4 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

घर वाले ले गए पुलिस के पास 
इस बात को सुनने के बाद घरवालों ने पुलिस में शिकायत की। लेकिन जिस एरिया का जिक्र लड़की ने किया, वहां उन्हें ऐसा कुछ नजर नहीं आया। साथ ही जब लड़की का मेडिकल किया गया, तब उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि नहीं हो पाई। जब पुलिस ने कड़ाई से लड़की से पूछताछ की तब उसने सच्चाई बताई। 

प्रेमी संग गई थी घूमने 
दरअसल, लड़की के साथ गैंगरेप हुआ ही नहीं था। घर वालों से लड़कर वो अपने प्रेमी संग घूमने चली गई थी। वहां से लौटने में उसे काफी देर हो गई। घर वालों की डांट से बचने के लिए उसने गैंगरेप का बहाना बनाया। उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था।