ताइवान में रहने वाली 16 साल की एक लड़की की आंखें लगातार मोबाइल इस्तेमाल करने के कारण डैमेज हो गई। इस खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है। 

ताइवान: घर पर पेरेंट्स बच्चों को मोबाइल का कम इस्तेमाल करने की हिदायत देते हैं। लेकिन बच्चे उनकी बात नहीं मानते। आज के समय में ज्यादातर लोग अपना पूरा समय मोबाइल की स्क्रीन देखते हुए बिता देते हैं। लेकिन इसके खौफनाक नतीजे से अनजान रहते हैं। ऐसा करने का दुष्परिणाम झेलना पड़ा ताइवान में रहने वाली लियू नाम की लड़की को। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपनी तरह का इकलौता मामला 
जानकारी के मुताबिक, लियू अपनी छुट्टियां बिताने घर आई हुई थी। 16 साल की लियू ज्यादातर समय अपने कमरे में मोबाइल चलाती रहती थी। लियू लगातार 10 घंटे तक मोबाइल का इस्तमाल करती रहती थी। थोड़े दिनों बाद उसकी आंखों में जलन होने लगी। जब उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, तो उन्होंने जो बताया, उसे सुन लियू और उसके पेरेंट्स भी हैरान रह गए।

आंखों की पुतलियां हो गई बर्बाद 
डॉक्टर्स के मुताबिक, लगातार 10 घंटे तक मोबाइल स्क्रीन देखने के कारण उसकी आंखों की पुतलियां डैमेज हो गई। दरअसल, फोन से निकलने वाले ब्लू रोशनी से उसे कलर ब्लाइंडनेस हो गई। डॉक्टर्स के मुताबिक़ फोन के कारण कलर ब्लाइंडनेस का ये पहला मामला है। 

लकी निकली लड़की 
गनीमत थी कि लियू छुट्टियों में घर आई थी और वहां उसे ये परेशानी हुई। लियू के पेरेंट्स ने समय पर उसे डॉक्टर के पास पहुंचाया। इस कारण उनका इलाज समय पर शुरू हो गया। अगर थोड़ी और देर होती, तो लियू की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती थी।