सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो शेयर किया गया। इस लड़की की बॉडी पर बड़े-बड़े फोड़े देख सभी हैरान थे। पता चला कि जिन लोगों ने भगवान बनकर उसे अनाथाश्रम से गोद लिया था, उन्होंने ही उसका ऐसा हाल कर दिया था। 

मलेशिया: दुनिया से इंसानियत खत्म होती जा रही है। पहले जहां लोग अनाथाश्रम से बच्चे गोद लेकर उन्हें सिर आंखों पर बिठाकर रखते थे, वहीं अब कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए बच्चों को गोद ले लेते हैं और उसके बाद उनसे घर का काम करवाते हैं। ऐसा ही एक मामला मलेशिया से सामने आया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस को मिली कंप्लेन 
मलेशिया के शाह आलम पुलिस को लगातार कंप्लेन आ रही थी कि वहां एक घर से किसी के चीखने की आवाज आती थी। जब कई लोगों ने इसकी कंप्लेन की, तो पुलिस दिए गए पते पर पहुंची। वहां उन्होंने जो देखा, उसपर यकीन नहीं कर पाए। घर में उन्हें 24 साल की लड़की मिली, जो बुरी तरह डरी हुई थी। पुलिस ने उसे बिल्डिंग से बाहर निकाला। उसे वहां से सीधे हॉस्पिटल ले जाया गया, जिसके बाद असलियत सामने आई। 

लड़की को लिया था गोद 
इलाके के कीअम्बांग अपार्टमेंट में रहने वाले एक परिवार ने अनाथआश्रम से एक लड़की को गोद लिया गया था। लड़की को लगा कि अब उसे मां-बाप का प्यार मिलेगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लड़की को घर में नौकरानी बना दिया गया। उससे घर के सारे काम करवाए जाने लगे। इसके बाद अगर उससे कोई छोटी सी भी गलती होती थी, तो उसे काफी पीटा जाता था। 

बॉडी पर थे कई फोड़े 
लड़की के हाथों से लेकर पीठ पर जले के निशान और बड़े-बड़े फोड़े थे। उसे वहां के सुंगई बलोह हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट करवाया गया। लेकिन वहां उससे मिलने कोई भी नहीं आया। पुलिस ने जब लड़की से पूछा तब पता चला कि उसके मालिक छोटी सी गलती होने पर उसपर गर्म पानी उढ़ेल देते थे। फिलहाल पुलिस ने घरवालों को अरेस्ट कर लिया है। बच्ची अब इलाज के बाद आराम कर रही है।