गुजरात के वडोदरा में एक घर में आधी रात को विशाल मगरमच्छ के घुस जाने से सनसनी फ़ैल गई। 

गुजरात: अगर आपके बाथरूम से आधी रात अजीबोगरीब आवाजें आएंगी तो आप क्या करेंगे? आप सोचेंगे कि हो सकता है बिल्ली घुस गई हो या कोई चूहा अंदर खुराफात कर रहा होगा। लेकिन अगर आपको वहां खौफनाक जानवर दिखे तो आप क्या करेंगे? ऐसा ही कुछ हुआ गुजरात के वडोदरा में रहने वाले महेंद्र पाढ़ियार के साथ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले लगा घुस आई है बिल्ली 
वडोदरा में रहने वाले महेंद्र को आधी रात अपने घर के बाथरूम से अजीबोगरीब आवाजें आ रही थी। पहले उन्हें लगा कि शायद बाथरूम में कोई बिल्ली घुस आई है। थोड़ी देर बाद जब आवाजें बढ़ गई तो उन्होंने चेक करने का फैसला गया। जैसे ही उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोला, उनकी आंखें फटी रह। गई 

अंदर जबड़ा फैलाए बैठा था मगरमच्छ 
जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, उनके होश उड़ गए। अंदर कोई बिल्ली नहीं बल्कि विशालकाय मगरमच्छ बैठा था। वो जबड़ा खोलकर महेंद्र की तरफ बढ़ा। उन्होंने तुरंत दरवाजा बंद किया और वाइल्डलाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट को फोन लगाया। टीम रात को 2:45 में उनके घर पहुंची। एक घंटे की म्हणत के बाद उसे पकड़ लिया गया। दरअसल, मगरमच्छ साढ़े चार फुट का था। चूँकि वहां काफी अंधेरा था, इसलिए उसे पकड़ने में एक घंटे का समय लग गया। 

नदी से पहुंचा था मगरमच्छ 
महेंद्र के घर के पास विश्वामित्र नदी है। वहीं से निकलकर ये महेंद्र के घर पहुंच गया था। बता दें कि इस साल मानसून में जबरदस्त बारिश होने के बाद वडोदरा की सड़कों पर भी मगरमच्छ दिखाई दिए थे।