मलेशिया एनिमल एसोसिएशन ने 8 सितंबर को अपने फेसबुक पर दिल दहलाने वाली फोटोज पोस्ट की। इसमें कई जानवर खेतों में मरे दिखाई दे रहे हैं। 

मलेशिया: कई बार हम कुछ सोचकर किसी काम को अंजाम देते हैं। लेकिन इसका अंजाम कुछ और ही हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ मलेशिया के जोहोर में बसे कुलाई जाया में। यहां एक किसान ने अपने खेतों से चूहे भगाने के लिए रैट किलर्स का छिड़काव किया। लेकिन उसने सोचा भी नहीं था कि इसका इतना भयानक अंजाम हो जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिखरी दिखी लाशें 
खेत में लगी फसल को बचाने के लिए रैट किलर्स का छिड़काव किया गया था। लेकिन इसके अगले दिन खेत में 40 गाय और कई अन्य जानवर मरे मिले। दरअसल, कई गायें उस खेत में चरने के लिए आई थीं। लेकिन जहर के छिड़काव के कारण घास खाने के बाद उनकी मौत हो गई।

इसके अलावा खेत में कई अन्य जानवर भी मरे मिले। सभी की मौत जहर के असर के कारण हुई। मौके पर जिसने भी इसे देखा हैरान रह गया। एसोसिएशन ने उन लोगों को, जिन्होंने अपनी गाय को यूं ही छोड़ दिया था, को नोटिस थमाने की तैयारी कर ली है। इसके आलावा इन फोटोज के वायरल होने पर लोगों ने भी इसपर कई तरह की प्रतिक्रिया दी।