ब्रिटेन की सबसे बड़ी फैमिली में एक और नया सदस्य आने वाला है। परिवार की सुपर मम्मी सू रेडफोर्ड बाईसवी बार मां बनने वाली हैं। 

ब्रिटेन: भारत और चीन में जनसंख्या विस्फोट के बाद सरकार ने इसपर नियंत्रण के कई काम उठाए थे। इसके बाद एक हद तक बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाया जा सका था। लेकिन कुछ लोग इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचते। ऐसे ही लोगों में शामिल हैं ब्रिटेन में रहने वाला एक कपल। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रिटेन की सबसे बड़ी फैमिली
मिस्टर और मिसेज रेडफोर्ड की फैमिली के नाम अनोखा रिकॉर्ड है। ये वहां की सबसे बड़ी फैमिली में शुमार है। नोएल और सू के 21 बच्चे हैं और अब सू फिर से मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी कपल ने अपने यूट्यूब चैनल पर अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट शेयर कर दी। इस क्लिप में सू ने बताया कि वो 15 हफ्ते की गर्भवती हैं और जल्द ही पता चल जाएगा कि उनके गर्भ में लड़का है या लड़की। 

पहले से हैं 20 बच्चे 
कपल के पहले से 20 बच्चे हैं। सू का एक बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था। उनका सबसे बड़ा बच्चा 30 साल का है। जबकि उससे छोटी बेटी सोफी 25 साल की हैं। सोफी खुद 2 बच्चों की मां हैं। जबकि सू के सबसे छोटे बच्चे की उम्र 11 महीने है। सू ने पिछले साल अपने 21वे बच्चे के जन्म के बाद घोषणा की थी कि अब वो और बच्चे नहीं पैदा करेंगी। लेकिन बीते रविवार उन्होंने लोगों से इस खुशखबरी को शेयर किया।

पानी की तरह बह जाता है पैसा 
इतने बड़े परिवार के साथ कपल 10 बेडरूम वाले घर में रहता है। कपल के मुताबिक, उनकी इनकम का बड़ा हिस्सा बच्चों के खाने-पीने में खर्च हो जाता है। साथ ही सू का ज्यादातर समय बच्चों को तैयार करने में बीतता है। सू हर दिन 18 केजी कपड़े धोती हैं। साथ ही अगर बच्चों को फिल्म देखने का मन होता है तो सिनेमाघर में भी उन्हे ये प्लान महंगा पड़ जाता है। कपल के मुताबिक, परिवार के साथ बाहर खाना खाने का प्लान भी वो काफी कम ही करते हैं। लेकिन इतने खर्चों के बावजूद दोनों अपने आने वाले बच्चे के लिए काफी उत्साहित हैं।