अमेरिका में रहने वाले एक 50 साल के वहशी दरिंदे ने पिछले क्रिसमस खुद से आधी उम्र के एक युवक को डेट पर बुलाया। इसके बाद उसने जो किया वो दिल को दहलाने वाला था। 

अमेरिका: डेटिंग एप पर आप कई लोगों से मिलते हैं। अपने अकलेपन को दूर करने और पार्टनर की खोज में दुनियाभर में कई लोग डेटिंग एप्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इन जगहों पर खौफनाक इरादे लेकर बैठे दरिंदे भी मिल जाते हैं। ऐसे ही एक दरिंदे के चक्कर में फंसकर मिशिगन में रहने वाले 25 साल के हेयरस्टाइलिस्ट केविन बेकन ने अपनी जान गंवा दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डेटिंग एप पर मौत 
केविन की मुलाकात गे डेटिंग एप पर 50 साल के मार्क लॉउन्स्की से हुई थी। इसके बाद बातचीत कर दोनों ने क्रिसमस पर यानी 25 दिसंबर को एक-दूसरे से मिलने का फैसला किया। हालांकि क्रिसमस के बाद से केविन लापता हो गया। उसके पेरेंट्स ने उसकी काफी खोजबीन की। बाद में पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच की, जिसमें उसके ग्राइंडर डेट की जानकारी मिली। इसके बाद तलाश करते हुए तीन दिन बाद यानी 28 दिसंबर को पुलिस मार्क के घर पहुंची। वहां जो खौफनाक सीन पुलिस को देखने को मिला, उसने सभी को हैरान कर दिया। 

छज्जे से टंगी थी केविन की लाश 
दरअसल, मार्क साइको किलर था। उसने केविन को डेट पर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। लेकिन उसका मन हत्या से नहीं भरा। उसने केविन के प्राइवेट पार्ट को काट लिया। इसके बाद उसे पकाया और डिनर बनाकर खा गया। जब पुलिस मार्क के घर पहुंची तो उसने वहां केविन के शव को छज्जे से टांगा हुआ था। 

मानसिक रोगी है मार्क 
पुलिस ने मार्क को हिरासत में ले लिया है। जहां 30 दिसंबर को कोर्ट में अपनी सफाई में उसने बताया कि मार्क उसके भांजे का नाम है। वहीं लोगों का कहना है कि मार्क मानसिक रोगी है। मार्क के तीन साल के पार्टनर ने भी पुलिस को बताया कि उसे पागलपन के दौरे आते हैं। इसी में वो ऐसे साइको जैसी हरकतें कर बैठता है।