चेन्नई के रामानथपुरम में फेमस फुटबॉलर डिएगो माराडोना के एक फैन ने उनकी याद में 6 फ़ीट लंबा केक बनावाया है। इसे बनाने में 14 दिन का समय लगा। साथ ही इसमें 270 अंडे और 60 किलो चीनी मिलाई गई है।  

हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह के फैंस सामने आते हैं। इनके लिए अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी की जगह किसी भगवान से कम नहीं होती। ये उन्हें खुश करने के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। हाल ही में गुजर चुके महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के भी दुनियाभर में कई कई फैंस हैं। इन्हीं में से एक तमिलनाडु के चेन्नई में रहने वाले एक शख्स ने उनकी याद में 6 फ़ीट बड़ा केक बनाया और उसे अपनी बेकरी के डिस्प्ले में लगाया है। इतना बड़ा केक चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों को ये काफी आकर्षित कर रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 दिन में हुआ तैयार 
ये विशाल केक तमिलनाडु के रामानथपुरम में मौजूद एक बेकरी के डिस्प्ले में लगाया गया है। हर साल ये बेकरी दिग्गज हस्तियों के केक को बनाकर डिस्प्ले करती है। इस बार उन्होंने माराडोना को चुना। अभी तक इस बेकरी में अब्दुल कलाम की मूर्ति भी डिस्प्ले की जा चुकी है। माराडोना के इस केक को बनाने में 14 दिन का समय लगा। साथ ही इसे 270 अंडे और 60 किलो चीनी से बनाया गया है। 

खेल भावना को बढ़ावा देने की कोशिश 
बेकरी के एक सतीश रंगनाथन ने बताया कि इस मूर्ति को बनाने में काफी मेहनत लगी है। लेकिन लोगों के अंदर खेल भावना जागे इसलिए इस मूर्ति को बनाकर प्रदर्शित किया गया है। दूर-दूर से लोग इस केक को देखने के लिए आ रहे हैं। 

पिछले महीने हुआ था निधन 
महान फुटबॉलर माराडोना का निधन 25 नवंबर 2020 को हो गया था। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में विश्वकप दिलवाने वाले माराडोना के नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। 60 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को छोड़ दिया।