अमेरिका के इदाहो राज्य के एक आदमी ने तलवार से कीवी के स्लाइस काट कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। ऐसा उसने एक अच्छे मकसद के लिए किया। 

वॉशिंगटन। दुनिया में एक से बढ़ कर एक रिकॉर्ड बनाने वालों की कोई कमी नहीं है। इस मामले मे अमेरिका और यूरोप के लोग सबसे आगे हैं। अभी हाल ही में अमेरिका के इदाहो राज्य के रहने वाले एक शख्स ने हवा भरे एक स्विस फुटबॉल पर खड़े हो कर 62 कीवी फ्रूट के स्लाइस तलवार से काट कर बनाए। इस तरह से उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ कर एक नया रिकॉर्ड बनाया और उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन है यह शख्स
इस शख्स का नाम डेविड रश है। इसने 100 से भी ज्यादा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े हैं। जब वह हवा में उछाले जा रहे कीवी को तलवार से काट कर उसके स्लाइस बना रहे थे तो देखने वालों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। कीवी को तलवार से काट कर स्लाइस बनाने के लिए जोनाथन हैनन उन्हें हवा में उछाल रहे थे। डेविड रश की इस उपलब्धि के लिए पूरे अमेरिका में उनकी चर्चा हो रही है।

मिली वर्ल्ड मीडिया कवरेज
डेविड रश के के इस अचीवमेंट को मीडिया में जबर्दस्त कवरेज मिली। अमेरिका के अलावा यूरोप के मीडिया ने भी इस इवेंट की कवरेज की। इससे रश का हौसला काफी बढ़ा है।

क्या था इसका मकसद
डेविड रश ने यह रिकॉर्ड STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मेडिकल) एजुकेशन को बढ़ावा देने के मकसद से बनाया। रश अपने लक्ष्य को पूरा करने में कामयाब रहे। उनके इस काम के लिए अमेरिका के अलावा दूसरे देशों में भी उनकी प्रशंसा हो रही है। डेविड अक्सर एजुकेशन के बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजनों में भाग लेते रहते हैं। 

साइंस ऑफ गिनीज रिकॉर्ड के लिए हुआ यह इवेंट
यह इवेंट साइंस ऑफ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ट्रैवलिंग एग्जीबिशन के तहत आयोजित किया गया। इसके पहले 35 कीवी को हवा में तलवार से काटकर स्लाइस बनाने का रिकॉर्ड था, जिसे डेविड रश ने तोड़ा।