पालतू कुत्तों को लोग अपने साथ बेड पर भी सुलाते हैं। लेकिन इनके साथ प्यार आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। अमेरिका में रहने वाली महिला शायद ही अब कभी कुत्तों को पालने के बारे में सोचेगी। 

अमेरिका: आज के समय में लोग शौक के लिए कुत्ते पालते हैं। जिन्हें सोसाइटी में शो ऑफ करना है, वो महंगे ब्रीड के कुत्ते पालते हैं। तो जिन्हें मात्र एक साथी चाहिए, वो तो गली के कुत्तों को भी पाल लेते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका के ओहियो में रहने वाली एक महिला ने भी बड़े शौक से एक जर्मन शेफर्ड को पाला था। लेकिन अब उसी कुत्ते के कारण वो विकलांग हो गई हैं। महिला का नाम मैरी है। वो पेशे से डॉग ट्रेनर है। अपनी जॉब के कारण उसे कुत्तों से काफी लगाव था। इसी कारण उसने एक जर्मन शेफर्ड पाल लिया था। 

छुट्टियों में साथ ले गई थी कुत्ते को 
हाल ही में मैरी अपने हसबैंड के साथ ट्रॉपिकल फॉरेस्ट्स में वेकेशन मनाने गई थी। वहां अचानक ही मैरी बेहोश हो गई। उसे तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां नौ दिन आईसीयू में रहने के बाद उसे होश आया। लेकिन उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टर्स को उसके हाथ-पैर काटने पड़े।

कुत्ते से हुआ था इंफेक्शन 
डॉक्टर्स के मुताबिक, मैरी को उसके पालतू कुत्ते से इन्फेक्शन हो गया था। कैपनोसाइटोफैगा कैनीमोरस नाम के बैक्टेरिया से ये इन्फेक्शन हुआ था। इस इन्फेक्शन के कारण उसकी स्किन का रंग बदल रहा था। कभी उसका स्किन कलर बैंगनी हो रहा था तो कभी लाल। साथ ही उसकी बॉडी में खून के थक्के भी बन रहे थे। 

इलाज में खर्च हुए लाखों 
महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ काफी समय बिताती थी। वो उसके बेड पर ही सोता था। महिला को बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि कुत्तों से इतना जानलेवा इन्फेक्शन भी हो सकता है। डॉक्टर्स को महिला की जान बचाने के लिए 8 सर्जरी करनी पड़ी। साथ ही उसके इलाज पर करीब 14 लाख रुपए खर्च हुए। तब जाकर उसकी जान बच पाई।