वेटर  ने सैंडविच लाने में देर क्या कर दी, कस्टमर आपा खो बैठा और उसने वेटर को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पेरिस। फ्रांस में एक वेटर को कस्टमर ने सैंडविच लाने में देरी करने पर गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना पेरिस के नॉबी-ले-ग्रैंड उपनगर के एक रेस्त्रां की है। गोली मारने के बाद कस्टमर तुरंत भाग निकला। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैरत में रह गए लोग
वहां मौजूद लोगों का कहना है कि वे सोच भी नहीं सकते थे कि ऑर्डर सर्व करने में जरा-सी देर होने पर कोई ऐसा कर सकता है। लोगों का कहना है कि ग्राहक अचानक आपा खो बैठा और जैसे ही वेटर उसके लिए सैंडविच लेकर आया, उसने उसे गोली मार दी। 

पुलिस को किया फोन
रेस्त्रां के मैनेजमेंट ने तुरंत पुलिस को फोन किया। गोली वेटर के कंधे में लगी थी। 28 वर्षीय वेटर की मौके पर ही मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।