सोशल मीडिया पर बैंकॉक की सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली लड़की की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, ये लड़की अपनी पीठ पर अपने पालतू कुत्ते को टांगकर काम करती है। 

बैंकॉक: यहां सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली एक लड़की काफी मशहूर हो रही है। ये लड़की अपने काम पर अनोखे अंदाज में जाती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


वायरल हो रही तस्वीर में देख सकते हैं कि ये लड़की अपनी पीठ पर अपने पालतू कुत्ते मजदा को लेकर काम करती है। लोगों को उसका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। लड़की की पहचान थितिरत कोवा रम के रूप में हुई है। 

प्रेमी ने गिफ्ट किया था डॉग 
थितिरत को ये डॉग उनके बॉयफ्रेंड ने गिफ्ट किया था। खुद थितिरत ने ही अपने प्रेमी से इसकी डिमांड की थी। दरअसल, थितिरत को काफी अकेलापन महसूस होता था। इस कारण उन्होंने अपने लवर से एक डॉग मांगा था। 

खास शर्त पर मिला था गिफ्ट 
थितिरत के प्रेमी ने उन्हें डॉग देने से पहले एक खास शर्त रखी थी। शर्त थी कि डॉग को अकेले घर पर नहीं छोड़ेगीं। उन्हें उसे काम पर साथ ले जाना होगा। थितिरत भी इसके लिए तैयार हो गईं। इस कारण पिछले एक साल से वो अपने पालतू कुत्ते को पीठ पर टांग कर काम पर जाती हैं।

नहीं होती कोई परेशानी 
मजदा भी थितिरत को परेशान नहीं करता। वो बड़े आराम से उनकी पीठ पर बंधा रहता है। साथ ही थाईलैंड की वर्क पॉलिसीज के कारण भी वो बड़े आराम से काम कर पाती हैं।