आयरलैंड में अचानक लोगों के होश उड़ गए जब कब्र में दफनाया गया मृत व्यक्ति अचानक अंदर से बाहर निकालने के लिए चीखने लगा। आइए बताते हैं आपको पूरा माजरा।  

आयरलैंड: दुनिया में ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं, जहां डॉक्टर्स द्वारा मृत व्यक्ति भी अचानक जिंदा हो जाता है। मेडिकल जगत में इन चमत्कारों से सभी हैरान हो जाते हैं। अपने मर चुके परिजन को वापस जिंदा देख परिवार वाले भी खुश हो जाते हैं। लेकिन आयरलैंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां कब्र से अचानक मृत व्यक्ति की आवाज गूंजने लगी, जिसमें वो बाहर निकालने की गुहार लगा रहा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैरान रह गए लोग 
आयरलैंड में रहने वाले शाई ब्रैडली डिफेंस फाॅर्स में थे। 8 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई थी। उनके परिजनों ने रस्मो-रिवाज के साथ फ्यूनरल किया और शाई की डेड बॉडी ताबूत में रखकर दफना दी। सभी शाई के जाने से दुखी थे। लेकिन तभी ताबूत से शाई की आवाज आने लगी। उनकी आवाज सुनकर फ्यूनरल में आए सभी लोग हैरान हो गए। 

बचाने के लगाता रहा गुहार 
दफनाए जाने के थोड़ी ही देर बाद ताबूत से शाई की आवाजें आने लगी। वो चीख कर खुद को ताबूत से बाहर निकालने की गुहार लगाता रहा। ताबूत से शाई बोल रहा था कि 'मुझे कोई बाहर निकालो। यहां बहुत अंधेरा है। अगर कोई मुझे सुन रहा है तो मैं सबको अलविदा कह रहा हूं'। आवाज को सुनकर कई लोग हैरान रह गए लेकिन शाइ के परिजन हंसने लगे। 

मौत से पहले की थी प्लानिंग 
परिजनों ने हैरान हुए लोगों को बताया कि ये शाई की आखिरी ख्वाहिश थी। वो चाहते थे कि उनकी मौत के बाद कोई रोए ना। सभी हंसते हुए उन्हें अलविदा कहे। इसके लिए उन्होंने मदद की अपील वाली रिकॉर्डिंग पहले ही कर ली थी। साथ ही परिजनों से कहा था कि ये रिकॉर्डिंग दफनाए जान के बाद प्ले की जाए। 

स्पीकर में गूंज रही थी आवाज 
शाई की आवाज स्पीकर पर गूंज रही थी। परिजनों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। जहां से ये वायरल हो गया। परिजनों का कहना है कि शाई को ये जानकर अच्छा लग रहा होगा कि उनकी मौत के बाद कई लोगों ने हंसते हुए उन्हें अलविदा कहा।