जानवरों के साथ हैवानियत की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। ताजा मामला मलेशिया के कोटा किनाबलु से सामने आया है। लेकिन इस कुत्ते की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच गई।  

मलेशिया: दुनिया में कुछ लोग बेजुबान जानवरों के साथ हिंसा कर अपनी कायरता दिखाते हैं। वैसे तो कई एनजीओ जानवरों को बचाने के लिए काम करते हैं। लेकिन कुछ लोग इंसानियत को शर्मसार कर जानवरों से भी बदत्तर काम कर बैठते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा ही एक मामला मलेशिया के कोटा किनाबुल से सामने आई है। यहां कचरे के ढेर में एक बोरे के अंदर से एक कुत्ते को निकाला गया। इस कुत्ते की हालत बेहद दयनीय थी। किसी दरिंदे ने उसे बुरी तरह मारकर घायल कर दिया था।

कचरे वाले की पड़ी नजर 
कचरे वाला जब ढेर के पास से गुजरा तो उसे बोरे से किसी की कराहने की आवाज आई। जब उसने बोरा खोला तो उसमें बुरी तरह घायल कुत्ते को देखा। इसके बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। जिसने भी उसकी हालत देखी, सिहर गया।

दयनीय थी हालत 
बोरी से निकाले जाने के बाद ये कुत्ता कराह रहा था। उसके सिर में गहरी चोटें थी। साथ ही वो मुश्किल से सांस ले पा रहा था। उसके बगल में ही लकड़ी का एक टुकड़ा पड़ा था, जिसे देख अंदाजा लगाया गया कि उसी से इसे पीटा गया था।

मदद के लिए सामने आए लोग 
कुत्ते को शेल्टर हाउस ले जाया गया, जहां उसे जिम्मी नाम दिया गया। डॉक्टर्स की देखरेख में अब जिम्मी की हालत में सुधार है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर जिम्मी के रखरखाव के लिए फंड इक्कठा करना शुरू किया, तो कई लोग मदद के लिए सामने आए। सोशल मीडिया पर लोग शेल्टर होम के इस प्रयास की काफी तारीफ कर रहे हैं।