साउथ कोरिया घूमने गए एक शेख का पर्स जब खो गया तो उसने सड़क चलते राहगीर से मदद मांगी। शख्स ने भी उसे 17 हजार रुपये दे दिए। लेकिन इस मदद के बदले शेख ने जो किया, वो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।  

साउथ कोरिया: कहते हैं, आप जैसा बोते हैं, वैसा काटते हैं। इसका सटीक उदाहरण देखने को मिला साउथ कोरिया में। यहां रहने वाले एक शख्स ने अपने पास मदद के लिए पहुंचे एक अनजान इंसान की मदद करते समय सोचा भी नहीं होगा कि इसके बदले उसकी जिंदगी बदल जाएगी। लेकिन हुआ कुछ ऐसा ही। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 हजार रुपये की मदद 
जानकारी के मुताबिक, साउथ कोरिया में रहने वाले एक शख्स के पास रास्ते में चलते हुए एक अनजान आदमी आया। वो काफी परेशान था। अनजान ने उसे अपना परिचय दिया और कहा कि वो दुबई से साउथ कोरिया घूमने आया हुआ है। लेकिन उसका पर्स कही गिर गया है। इस कारण उसे पैसों की जरुरत है। शख्स ने उसकी बता सुनी और उसे 17 हजार रुपए दे दिए। अनजान इंसान ने कोरियाई का बैंक डिटेल लिया ताकि वो घर जाकर उसके पैसे लौटा दे। इसके बाद वो वहां से चला गया। 

लग गया जैकपॉट 
इस घटना के कुछ दिनों बाद कोरियाई शख्स के फोन पर एक मैसेज आया। इसमें पता चला कि जिस इंसान को उसने 17 हजार रुपए दिए थे, उसने दुबई पहुंचते ही उसके अकाउंट में 4 करोड़ 80 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। ये देखने के बाद पहले तो कोरियाइ को विश्वास नहीं हुआ। लेकिन जब बैंक जाकर पता किया गया, तो मालूम चला कि ये पैसे उसके अकाउंट में दुबई के एक शेख ने भेजे हैं। तब जाकर उसे पूरा माजरा समझ आया।

सोशल मीडिया पर किया शेयर 
इस कोरियाई शख्स ने इंटरनेट पर अपने साथ हुई इस घटना और अपने बैंक डिटेल की स्क्रीनशॉट शेयर की है। ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि ना जाने उनकी किस्मत में ऐसा शेख कब आएगा?