भारत से दूसरे देशों में पलायन करने वाले लोगों से बातचीत के आधार पर हुए सर्वे में ये बात सामने आई है कि उनलोगों की नजर में भारत आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान से भी ज्यादा खतरनाक है। 

नई दिल्ली: अगर भारत में रहने वालों से पूछा जाए कि क्या उन्हें यहां ज्यादा सुरक्षित महसूस होता है या पाकिस्तान में, तो जाहिर है वो भारत को चुनेंगे। लेकिन भारत से बाहर निकलकर 64 अन्य देशों में बसे नागरिकों से जब बात की गई, तो उन्होंने भारत को पाकिस्तान और बांग्लादेश से ज्यादा खतरनाक बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्सपैट इनसाइडर ने अपने सर्वे में भारत को दुनिया का पांचवां सबसे खतरनाक देश घोषित किया है। इस सर्वे को इंटरव्यू पर आधारित किया गया था। इसमें देश छोड़ चुके लोगों से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार की गई थी। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर ब्राजील है। इसके बाद आता है दक्षिण अफ्रीका का। फिर नाइजीरिया और इसके बाद अर्जेंटीना।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम टॉप 5 में नहीं है। पांचवे स्थान पर भारत मौजूद है। ये सर्वे भारत छोड़कर 64 देशों में बस चुके नागरिकों से बात कर तैयार की गई। इसमें कुल 20 हजार 259 लोगों ने हिस्सा लिया। इन लोगों के मुताबिक, भारत में सेफ्टी और सिक्योरिटी की काफी कमी है। 

सर्वे के दौरान ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता पाए एक शख्स ने बताया कि भारत में विदेशी महिलाओं को लेकर कई तरह की धारणाएं हैं। वहां ऐसी कई चीजें हैं जो आपको असुरक्षित महसूस करवाती हैं। इसके अलावा यहां सामजिक दिक्क्तें काफी हैं। साथ ही पॉल्यूशन भी एक मुख्य वजह है कि वो लोग भारत में बसना नहीं चाहते।