ब्राजील में रहने वाले एक मछुआरे के साथ जो हुआ, वैसी हालत में किसी भी शख्स को हार्ट अटैक आ जाए। ये मछुआरा पकड़ना चाहता था मछली। उसने कांटा भी मछली के लिए नदी में फेंका। लेकिन कांटे में फंस गया मगरमच्छ। इतना भी काफी नहीं था कि जब उसने मगरमच्छ को खींचा तो साथ में एनाकोंडा भी बाहर आ गया। 

हटके डेस्क: कहते हैं ना कि जब मुसीबत आती है तो एक के बाद एक बुरी चीजें होती जाती है। बैड लक की ऐसी ही कहानी हुई ब्राजील में रहने वाले एक मछुआरे के साथ। इस मछुआरे के साथ जो हुआ, वो किसी आम इंसान के साथ होता तो उसे हार्ट अटैक जरूर आ जाता। इस शख्स ने नदी में मछली पकड़ने के लिए कांटा फेंका था लेकिन उसे क्या पता था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है? जो हुआ, उसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर शख्स को मशहूर ही कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पकड़नी थी मछली, फंसा मगरमच्छ 
ब्राजील से सामने आए इस मामले में एक शख्स ने मछली पकड़ने के लिए नदी में कांटा डाला। काफी देर इन्तजार करने के बाद आखिरकार उसके कांटे में कुछ फंस ही गया। शख्स काफी खुश हो गया लेकिन कांटा खींचने में उसे काफी दिक्कत होने लगी। वो काफी भारी था। काफी मशक्कत कर उसने जब कांटा पानी से बाहर निकाला तो देखा कि असल में उसके कांटे में मछली नहीं, मगरमच्छ फंसा है। लेकिन ट्विस्ट अभी खत्म नहीं हुआ था। 


एनाकोंडा बना रहा था मगर को निवाला 
जब शख्स ने कांटा पानी में फेंका तब एनाकोंडा पानी के अंदर ही मगरमच्छ को खाने जा। मगरमच्छ के मुंह में कांटा फंसा और शख्स ने उसे बाहर खींच लिया। ये सीन देखने के बाद शख्स के हाथ-पांव फूल गए। उसने तुरंत इसका वीडियो बनाया जो तेजी से वायरल हो गया। लोगों ने इसे मुसीबतों का पहाड़ बताया।