कोई इंसान लगातार 45 वर्षों से सिर्फ बल्ब और कांच खा रहा हो तो वाकई यह एक हैरान करने वाली बात है। 

नई दिल्ली। एक शख्स ऐसा है कि जब उसे भूख लगती है तो वह चावल, दाल, रोटी, सब्जी नहीं खा कर कांच और बल्ब खाता है। ऐसा वह पिछले 45 वर्षों से कर रहा है। अभी इस शख्स की उम्र करीब 60 साल है। दयाराम साहू नाम के इस शख्स का कहना है कि जब वह 14-15 साल के थे, तभी उन्हें कांच और बल्ब खाने की आदत हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नहीं हुआ कोई नुकसान
यह भी अचरज की बात है कि इतने लंबे समय से लगातार कांच और बल्ब खाने के बावजूद इस शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सिर्फ उनके दांत खराब हुए हैं। लेकिन उनके अंदरूनी अंग अब तक ठीक से काम कर रहे हैं। डॉक्टर भी इस बात को लेकर हैरत में हैं। 

पेशे से वकील है यह शख्स
मध्य प्रदेश के डिंडोरी कस्बे का रहने वाले दयाराम पेशे से वकील हैं। इनका कहना है कि जब तक वे कांच और बल्ब नहीं खा लेते, उन्हें चैन नहीं मिलता। उन्हें एक तरह से इसकी आदत हो गई है। उनकी पत्नी भी उनकी इस आदत से परेशान रहती हैं। 

अब होती है दिक्कत
दयाराम का कहना है कि वे चाहते हैं कि कांच खाना छोड़ दें, लेकिन ऐसा कर पाना उनके लिए मुश्किल हो रह है। उनका कहना है कि उन्हें कांच खाने से ज्यादा परेशानी तो नहीं है, पर इससे उनके मुंह और दांत में दर्द रहने लगा है। कांच और बल्ब खाने से उनके दांत भी खराब हो गए हैं। वे कोशिश कर रहे हैं कि इस अजीबोगरीब आदत को छोड़ दें, क्योंकि इससे कोई फायदा नहीं है। उनका कहना है कि 14-15 साल की उम्र में जब उन्होंने कांच खाना शुरू किया तो घर को लोगों को इसका पता चल गया। उनके घर के लोगों ने उन्हें कांच खाने से रोकने की बहुत कोशिश की, पर वे छुप कर कांच खाने लगे। उस समय जब तक वे कांच के टुकड़े चबा नहीं लेते थे, उन्हें चैन नहीं मिलता था।