12 अगस्त को बकरीद को लेकर मार्केट सज चुके हैं। इस मौके पर कुर्बानी के लिए बकरों की काफी डिमांड रहती है। कुछ बकरे तो लाखों में बिक रहे हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बागी बकरे का वीडियो वायरल हो रहा है।  

डेस्क: बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरों की काफी डिमांड रहती है। इस समय इनकी कीमतें आसमान छूती हैं। लोग लाखों तक खर्च कर बकरों को खरीदते हैं। लेकिन इन दिनों एक खास बागी बकरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वीडियो को टिकटॉक पर बनाया गया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में कुर्बानी के लिए लाए बकरे ने अपना बदला ले लिया। मरने से पहले उसने अपनी जान लेने वाले को भी घायल कर दिया।

इस वीडियो में एक बकरा शख्स पर हमला करता नजर आ रहा है। बकरा काफी तगड़ा है। उसके आसपास कई लोग भी मौजूद हैं। इतने लोगों के सामने ये बकरा उस शख्स पर अपनी सींघ से हमला करता नजर आ रहा है। वहीं शख्स खुद को बचाता नजर आ रहा है। 

तालियां बजा रहे लोग 
वहीं इस पूरे वीडियो में आसपास खड़े लोग तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। टिकटॉक पर इस वीडियो को अमन अहमद नाम के एक शख्स ने अपलोड किया है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

नीचे देखें वीडियो: