इन दिनों पूरा भारत विरोध प्रदर्शन की आग में जल रहा है। हर तरफ हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच एक लड़की द्वारा पुलिस को गुलाब देने वाली तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया। 

हटके डेस्क: दुनिया भर में ऐसी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिन्होंने दंगो के दौरान लोगों के दिल में मोहब्बत की मशाल जलाई। कहीं गोलीबारी के दौरान कोई किस करते नजर आया तो किसी ने पुलिसकर्मी को ही गले से लगा लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हथियार से लैस सैनिक को फूल देता बच्चा। इस दौरान बच्चे के चेहरे की मुस्कान ने इस तस्वीर को मशहूर कर दिया। 


सीरिया में तैनात सैनिक ने कब एक प्यासी लड़की को पानी पिलाया, तो उस मोमेंट ने लोगों का दिल जीत लिया।


2013 में बुल्गारिया में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान एक समर्थक और पुलिसकर्मी की साथ रोती इस तस्वीर को काफी शेयर किया गया था। 

करकास में वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान कपल की ये तस्वीर लोगों का दिल जीत गई।


फ्रांस के पेरिस में प्रोटेस्ट के दौरान एक-दूसरे को पुलिस से बचाते कपल की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी।


बेल्जियम में येलो वेस्ट्स प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस के सामने एक-दूसरे से लिपटे कपल।