ऑस्ट्रेलिया की जंगलों में लगी आग ने लोगों के साथ-साथ जानवरों को भी प्रभावित किया। इस आपदा में अरबों जानवर मौत के मुंह में समा गए। जो बच गए उनके सामने अब भूख मुंह फैलाए खड़ी है। 

ऑस्ट्रेलिया: पूरी दुनिया के सामने भले ही कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग की बात सामने आई हो, लेकिन ये देश बीते तीन महीने से इस आपदा को झेल रहा है। आग की तपिश ने यहां लोगों का रहना मुश्किल कर दिया है। इस आग ने 1 अरब से जयादा जानवरों की जिंदगी लील ली। कई वीभत्स तस्वीरें इस आपदा की भयवहता दिखाते हुए वायरल हुई। लेकिन सिर्फ आग से बच जाना ही किस्मत नहीं है। अब यहां के जानवरों के पास भूख से लड़ना भी अहम चुनौती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऑस्ट्रेलिया के जानवरों के सामने घर जलने के बाद खाने की किल्लत हो गई है। जंगल की आग में कई जानवरों का आशियाना जल गया। आशियाना जलने के बाद अब इनके सामने खाना भी एक अहम समस्या है।

जल चुके पेड़ों के कारण जानवरों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। आग से तो किसी तरह उनकी जान बच गई। लेकिन अब खाने की कमी से कई जानवर मौत के मुंह में समाने को मजबूर हो रहे हैं।

इस समस्या का समाधान निकालने के लिए अब सरकार आसमान से खाना नीचे गिरा रही है। ताकि जो भूखे जानवर जिंदा लड़ाई लड़ रहे हैं, उन्हें खाना मिल सके।

इसके लिए अभी तक 22 सौ किलो ताजा सब्जियां हेलीकॉप्टर से नीचे गिराई गई हैं। इससे नीचे जंगलों में बचे जानवर अपना पेट भर पा रहे हैं।

प्लेन्स और हेलीकॉप्टरों में बॉक्सेस में भरकर सब्जियां लोड की जा रही हैं। जिसे आसमान में ले जाकर नीचे गिरा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, जमीन पर कई कैमरों की मदद से ये पता भी लगाया जा रहा है कि किन इलाकों में भूखे जानवर मौजूद हैं। वहां ज्यादा सब्जियां गिराई जा रही है।

बता दें कि आग के कारण ऑस्ट्रलिया में सड़क मार्ग से राहत सामग्री पहुंचाना काफी मुश्किल हो गया है। इस वजह से हवाई जहाज से राहत सामग्री नीचे गिराई जा रही है। आग से घायल हो चुके जानवरों के इलाज में भी कई टीम लगी हुई हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हुई, जिन्होंने इंसानियत को फिर से जिंदा कर दिया।